Home / राजधानी / *रायपुर में मूणत के पोस्टर पर कालिख पोतने पर FIR*

*रायपुर में मूणत के पोस्टर पर कालिख पोतने पर FIR*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोती। इस मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की हैं। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

26 नवंबर को बीजेपी ने नालंदा परिसर की घोषणा का होर्डिंग लगाया था। जिसमें मूणत की भी फोटो लगाई गई थी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एनआईटी चौपाटी हटाए जाने का विरोध करते हुए मूणत की फोटो पर कालिख पोती थी।

FIR के मुताबिक, दिनेश तिवारी नाम के युवक ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह डूमरतालाब मोहबा बाजार में रहता है। 26 नवंबर की सुबह करीब 12:30 यूनिवर्सिटी गेट के सामने विकास कार्य के लिए लगाए गए पोस्टर को नुकसान पहुंचाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण एक्ट के अंतर्गत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शांति भंग करने के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद उर्फ भक्कू कश्यप और उसके साथियों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

विपक्ष लगातार कर रहा है चौपाटी हटाए जाने का विरोध

रायपुर के एनआईटी चौपाटी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हैं, लेकिन विपक्ष इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान 7 दिनों के भीतर जांच कमेटी गठित करने की मांग की गई।

कांग्रेस का आरोप है कि अधिकारियों ने पहले इस चौपाटी को अनुमति दी और अब वही अधिकारी इसे अवैध बताकर तोड़ रहे हैं।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें:

चौपाटी विवाद की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बने।
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
राजनीतिक दबाव में निर्णय लेने वाले जनप्रतिनिधियों की भूमिका की जांच हो।
भविष्य की कार्रवाइयों के लिए स्पष्ट नीति प्रकाशित की जाए।

आंदोलन की दी है चेतावनी

अगर 7 दिनों के भीतर इन मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

चौपाटी का विरोध और नालंदा-2 का निर्माण

रायपुर में 10 करोड़ रुपए खर्च करके चौपाटी का विकास किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इसे हटाने और नालंदा-2 बनाने की योजना पर काम तेजी से शुरू हुआ। नवंबर 2025 में नगरीय प्रशासन ने नालंदा-2 के लिए टेंडर पूरा कर लिया और 15 नवंबर से चौपाटी शिफ्टिंग की तारीख तय कर दी।

हालांकि, इससे पहले ही रेलवे ने 32 दुकानदारों को नोटिस भेजकर जमीन पर अपना दावा जताया। इस विवाद को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच बातचीत जारी है, ताकि जल्द इस मामले का समाधान निकाला जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page