*रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीमों ने 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगातार जांच अभियान चलाया। इस दौरान 42 मामलों में कुल 1537.60 क्विंटल धान जब्त किया गया।

अचानक की गई इन जांचों में रायपुर टूरई कचरा मिल सहित कई स्थानों पर स्टॉक की बारीकी से जांच की गई। कलेक्टर ने खरीफ सीजन 2025-26 में अवैध धान परिवहन पर जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद जिलेभर में कार्रवाई तेज की गई है।

कुर्रा स्थित पराग ट्रेडर्स राइस मिल में सबसे बड़ा अवैध स्टॉक मिला। यहां से अकेले 508 क्विंटल धान जब्त किया गया। प्रशासन इसे अभियान की बड़ी सफलता मान रहा है। सभी मामलों में धारा 19 के तहत कार्रवाई की गई है।

कई मंडी क्षेत्रों में की गई कार्रवाई

रायपुर मंडी क्षेत्र : 12 मामले दर्ज, 472 क्विंटल धान जब्त
नवापारा मंडी क्षेत्र : 10 मामले, 167.40 क्विंटल धान जब्त
आरंग मंडी क्षेत्र : 3 मामले, 56.80 क्विंटल धान जब्त
नेवरा मंडी क्षेत्र : 14 मामले, 298.40 क्विंटल धान बरामद
अभनपुर क्षेत्र : 2 मामले, 35 क्विंटल धान जब्त

रायपुर जिले में 5 दिसंबर को 1,19,437.60 क्विंटल धान खरीदा गया

रायपुर में 5 दिसंबर को अलग-अलग खरीदी केंद्रों में 2527 किसानों से 1,19,437.60 क्विंटल धान खरीदा गया। अब तक कुल 29,180 किसानों से 13,77,940.00 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

  • Related Posts

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर की रिपोर्ट “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर…

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page