*कोर्ट ने 28 लाख रुपए के फ्रॉड मामले में दीपक टंडन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, जिला कोरबा कु. रंजू वैष्णव की कोर्ट ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन पर लगभग 28 लाख (₹28,00,000) रुपए के धोखाधड़ी (फ्रॉड) का आरोप है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक टंडन को आज 12 दिसंबर को कोर्ट में पेश होना था। पेशी के लिए नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उनके उपस्थित न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। बताया जाता है कि दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन पर कोरबा निवासी फरियादी ने 28 लाख रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जिसके संबंध में मामला न्यायालय में लंबित है। लगातार अनुपस्थित रहने और जांच में सहयोग न करने के चलते वारंट जारी किया गया।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस ने गुरुवार रात मां-बेटी को गोमांस के साथ पकड़ा है। दोनों ट्रॉली बैग में मांस छिपाकर अपने घर…

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    दुर्ग-भिलाई । (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में खारुन नदी में गुरुवार शाम युवक की डूबने से मौत हो गई। रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी*

    *मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी*

    *सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी का मामला*

    *सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी का मामला*

    *छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ ‘सुशासन तिहार’*

    *छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ ‘सुशासन तिहार’*

    *7 साल की बच्ची से रेप*

    *7 साल की बच्ची से रेप*

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    *CGPSC मेंस परीक्षा की नई तारीखें घोषित*

    *CGPSC मेंस परीक्षा की नई तारीखें घोषित*

    You cannot copy content of this page