Home / छत्तीसगढ़ / *ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला,,एक कमरे में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत मिली तीन लाशें*

*ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला,,एक कमरे में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत मिली तीन लाशें*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर

एक तांत्रिक समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

कोरबा,सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने फार्म हाउस से एक स्क्रेप कारोबारी समेत तीन लोगों का शव बरामद किया है। आशंका है कि ये मौतें पैसे दोगुने करने का वादा करने वाले एक तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़ी हैं।अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक तांत्रिक समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के निवासी स्क्रैब कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन, सुरेश साहू और दुर्ग जिले के निवासी नीतीश कुमार, जिनकी उम्र 40 से 45 साल के बीच थी,शव उर्गा पुलिस थाना इलाके के कुदरी गांव में अशरफ मेमन के फार्म हाउस से बुधवार देर रात बरामद किए गए।

आशंका है कि तीनों की गला घोंटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच और मौके से मिले अनुष्ठान की सामग्री तथा नकदी से पता चलता है कि यह घटना पैसे दोगुने करने के वादे वाले किसी तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि तांत्रिक सहित चारों संदिग्ध कथित तौर पर अनुष्ठान करने के लिए बिलासपुर से आए थे,कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले में विस्तृत जांच जारी है। इधर पीड़ितों के परिवार वालों ने भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शवों पर चोट और खरोंच के कई निशान थे, जो संभावित हमले या जबरदस्ती रोकने का संकेत देते हैं।

बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीनों की मौत हुई है। बिलासपुर से एक तांत्रिक तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा बुधवार की रात 11:00 बजे कोरबा पहुंचा। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात होते ही तंत्र मंत्र शुरू किया गया। जहां तांत्रिक बिलासपुर निवासी राजेंद्र कुमार एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाकर नींबू देकर एक रस्सी से सर्किल बनाता है। इसके बाद कमरे को बंद कर बाहर आता है और उसे आधा से एक घंटा बाद खोलने की बात कहता है, जहां समय बीतने के बाद कैमरा खोला गया तो चारो की मौत हो चुकी थी।

बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे ने बताया कि तात्रिक की टीम में वह भी साथ आया हुआ था। जहां पांच लाख को ढाई करोड़ रुपये करने के लिए तंत्र-मंत्र की बात सामने आई थी और उसे पैसे को बराबर हिस्से में बांटने की बात हुई थी। तांत्रिक राजेंद्र के द्वारा कमरे में तंत्र विद्या किया गया चारो की संदिग्ध मौत हो गई। मौत कब-कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह उसे भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अशरफ मेमन के परिजन पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। यार्ड को सील कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

मामला तंत्र विद्या से जुड़ा हुआ है। अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और अन्य टीम काम कर रही हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page