*रायपुर में ट्रक ने महिला पत्रकार को कुचला, हालत गंभीर*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में गायत्री सिंह बुरी तरह से घायल हो गई हैं, जहां पैर काटने तक नौबत आ गई है। कमल विहार स्थित VY हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।

बता दें कि गायत्री सिंह पेशे से पत्रकार है। 18 दिसंबर की रात साढ़े 9 बजे वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी तभी यह हादसा हुआ। गायत्री अभी ऑपरेशन थिएटर में है।

डॉक्टरों के मुताबिक, एक पैर जिस पर ट्रक के पहिए चढ़े थे, उसे ऑपरेट करके हटाया जाएगा। लेफ्ट लेग में भी ब्लड सर्कुलेशन नहीं है, वो भी हटाना पड़ सकता है। 2 दिन ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि यह घटना अचानक हुई और घायल महिला को तुरंत मेकाहारा के केजुअल्टी ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में लाया गया था और पैरों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी की संभावना जताई थी। अभी गायत्री वी वॉय हॉस्पिटल में भर्ती है।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना वाहन के तेज गति और संभवतः सड़क पर लापरवाही के कारण हुई।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला स्कूटी से सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए।

घटना के बाद आसपास का क्षेत्र के CCTV फुटेज और ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। परिवार और मीडिया संस्थान ने इस घटना पर चिंता जताई है।

  • Related Posts

    *संवेदनशील पहल से सशक्त हो रहा स्वास्थ्य तंत्र, जरूरतमंदों के जीवन में आई नई उम्मीद*

    “सेवा की मिसाल: CSR पहल से जरूरतमंदों को मिला सहारा, स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती” “मानवता का हाथ थामे SBI: जरूरतमंद मरीजों के जीवन में आई नई उम्मीद” “संवेदना से…

    *रायपुर,,भारत वर्ष में गौ माता जी को स्टील के थाली में भोजन खिलाने का अभियान लगातार जारी _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छ.ग.*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर डॉ राकेश दास जी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं घनश्याम अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार के नेतृत्व में पूरे भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *IPL में CSK की हार से परेशान अश्विन का भावुक खुलासा*

    *IPL में CSK की हार से परेशान अश्विन का भावुक खुलासा*

    *संवेदनशील पहल से सशक्त हो रहा स्वास्थ्य तंत्र, जरूरतमंदों के जीवन में आई नई उम्मीद*

    *संवेदनशील पहल से सशक्त हो रहा स्वास्थ्य तंत्र, जरूरतमंदों के जीवन में आई नई उम्मीद*

    *रायपुर,,भारत वर्ष में गौ माता जी को स्टील के थाली में भोजन खिलाने का अभियान लगातार जारी _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छ.ग.*

    *रायपुर,,भारत वर्ष में गौ माता जी को स्टील के थाली में भोजन खिलाने का अभियान लगातार जारी _ दास जी साहू प्रदेश महासचिव छ.ग.*

    *रायपुर में ‘जिंदा दफन’ हुआ मजदूर*

    *रायपुर में ‘जिंदा दफन’ हुआ मजदूर*

    *SDM के पास चिकित्सा विशेषज्ञता और अधिकार क्षेत्र का अभाव*

    *SDM के पास चिकित्सा विशेषज्ञता और अधिकार क्षेत्र का अभाव*

    *CBSE और KVS में तीसरी कक्षा से ‘AI कंप्यूटेशनल थिंकिंग’ शुरू, शिक्षकों को 50 घंटे ट्रेनिंग*

    *CBSE और KVS में तीसरी कक्षा से ‘AI कंप्यूटेशनल थिंकिंग’ शुरू, शिक्षकों को 50 घंटे ट्रेनिंग*

    You cannot copy content of this page