Home / राजधानी / *जयंती समारोह में नाचने के विवाद में युवक की हत्या*

*जयंती समारोह में नाचने के विवाद में युवक की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के उरला इलाके में पंथी नाच के विवाद में सोमवार की सुबह नाबालिगों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मृतक के दोस्तों को धमकी देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर दो नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक का नाम पुलिस द्वारा निखिल खरे बताया जा रहा है।

उरला निरीक्षक रोहित माहेलकर ने बताया, कि आरोपियों ने पंथी नाच में हुए विवाद की रंजिश भुनाने के लिए सोमवार की सुबह वारदात को अंजाम दिया है। उरला पुलिस के अनुसार बेमेतरा निवासी नीतिल खरे, उरला निवासी अपने चाचा टीजे खरे के घर आया हुआ था।

रविवार की रात को अपने दोस्तों के साथ उरला के सतनाम चौक पर आयोजित जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचा था। रविवार–सोमवार रात ढ़ाई बजे नीतिल डांस कर रहा था, इस दौरान उसका दो नाबालिगों से विवाद हो गया। समारोह में मौजूद लोगों ने विवाद छुड़वा दिया।

सुबह 5.30 निखिल खरे अपने चाचा के घर जा रहा था, इस दौरान आरोपियों ने रोका और चाकू से पांच वार किए। चाकू लगने के कारण निखिल जमीन में गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंचे निखिल के चाचा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हमला इतना गंभीर था कि निखिल खरे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है, कि आरोपियों को गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा जल्द करेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page