Home / राजधानी / *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

*रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) होली त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसइसीआर) के यात्रियों के लिए 15 होली स्पेशल ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी। रेलवे ने पांच जोड़ी ट्रेनों की घोषणा पहले ही कर दी थी। वहीं बुधवार को तीन जोड़ी ट्रेनों की और घोषणा की है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग स्टेशन से होकर चर्लपल्ली-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और पटना-चर्लपल्ली के मध्य विशेष ट्रेनें चलेंगी।

यह सभी गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित होंगी और केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर की अनुमति मिलेगी।

यह गाड़ी चर्लपल्ली से 23, 28 फरवरी और एक मार्च को रात 10 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन यह गोंदिया 7.50, राजनांदगांव 9.28, दुर्ग 10.25, रायपुर 11.20 और बिलासपुर 13.15 बजे होते हुए तीसरे दिन शाम 4.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में रक्सौल से यह ट्रेन 26 फरवरी, तीन और चार मार्च को सुबह 4.4 बजे चलेगी। इसमें कुल 24 कोच होंगे।

तिरुपति से यह गाड़ी 21, 28 फरवरी और सात मार्च को सुबह 8.15 बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह यह दुर्ग 9.25, रायपुर 10.20 और बिलासपुर 11.50 बजे पहुंचेगी। रक्सौल से वापसी में यह 24 फरवरी, तीन और 10 मार्च को सुबह 8.30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में एसी-2, एसी-3 और स्लीपर सहित कुल 22 कोच होंगे।

पटना से यह गाड़ी (03253) प्रत्येक सोमवार और बुधवार को नौ से 30 मार्च तक चलेगी। चर्लपल्ली से वापसी में गाड़ी संख्या 03254 प्रत्येक बुधवार (11 मार्च से एक अप्रैल) और गाड़ी संख्या 03255 प्रत्येक शुक्रवार (13 से 27 मार्च) को चलेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा से नागपुर के मध्य बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहरेगी।

होली पर बिहार की ओर जाने वाली गाड़ियों में भीड़ को देखते हुए रेलवे गोंदिया-पटना-गोंदिया के मध्य एक फेरे के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08861/08862) चलाएगा। यह गाड़ी गोंदिया से दो मार्च को और पटना से तीन मार्च को रवाना होगी। 18 कोच वाली इस ट्रेन में एसी-2, एसी-3, स्लीपर और सामान्य कोच की सुविधा मिलेगी। इससे रायपुर और बिलासपुर के यात्रियों को पटना की ओर जाने के लिए अतिरिक्त कंफर्म बर्थ मिल सकेंगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page