Home / राजधानी / *रायपुर शहर अंतर्गत‘‘आईएनसी साथी रजिस्ट्रेशन अभियान’’की हुई शुरूआत,हर वर्ग के व्यक्ति कांग्रेस पार्टी में लेंगे सदस्यता – विकास उपाध्याय*

*रायपुर शहर अंतर्गत‘‘आईएनसी साथी रजिस्ट्रेशन अभियान’’की हुई शुरूआत,हर वर्ग के व्यक्ति कांग्रेस पार्टी में लेंगे सदस्यता – विकास उपाध्याय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

‘‘आईएनसी साथी रजिस्ट्रेशन अभियान’’ के लिए समस्त कांग्रेसजनों को दिये दिशा-निर्देश

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, (छत्तीसगढ़)। रायपुर पश्चिम पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव विकास उपाध्याय ने कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही ‘‘आईएनसी साथी रजिस्ट्रेशन अभियान’’ को बूथ स्तर पर प्रारंभ करने इस कार्यक्रम के प्रभारी भूपेन्द्र रावत के साथ रायपुर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

विकास उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान से हर वर्ग के व्यक्ति कांग्रेस पार्टी में सदस्यता लेंगे एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर भारत राष्ट्र को नई दिशा की ओर ले जाने में सहयोगी भी बनेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा कि ‘‘आईएनसी साथी लिंक http://incsaathi.com/’’ के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन।

आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीएसईबी गार्डन गुढ़ियारी से इस महत्वपूर्ण अभियान ‘‘आईएनसी साथी रजिस्ट्रेशन अभियान’’ की शुरूआत की। साथ ही कांग्रेस के समस्तजनों को ऊपर बताए लिंक के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की विचारधारा के साथ आमजनों को जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी भूपेन्द्र रावत, सीनियर कांग्रेसी शैलेष नीतिन त्रिवेदी, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, ब्लॉक अध्यक्ष- दाऊ लाल साहू, अशोक सिंह ठाकुर एवं देवकुमार साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी शिव सिंह ठाकुर, सोमन चटर्जी, बद्रीनाथ मिश्रा, विमल क्रिश्चन, डॉ. अन्नू राम साहू, मनीराम साहू, सुन्दरलाल जोगी, वारेन्द्र साहू, कमलाकान्त शुक्ला, तोरण साहू, भागवत साहू, तरूण श्रीवास, मनीष शर्मा, प्रकाश दास मानिकपुरी, शानू दीवान, अपरचित त्रिपाठी, संजीव विश्वकर्मा, रामदास कुर्रे, विद्याधर दीवान, ईश्वर निषाद, सोनू ठाकुर, कुन्दन सिन्हा, आकाश दीवान, कुलदीप मठरू, अमल गिल, कुलदीप ध्रुव, विकास अग्रवाल, सम्पत सिंह ठाकुर, एम लक्ष्मी, हाजरून खान, सुरज बाई, रेखा शुक्ला, विजय देवांगन, भीम यादव, डेमेन्द्र यादव, शिव साहू, देवेन्द्र साहू, सुरेश मिश्रा, कृष्णा नायक, नीरंजन पठारी, पप्पू खैरा, दिनेश शुक्ला, सितेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेश गड़पाल, अजय निषाद सहित काफी संख्या में कांग्रेस के साथी इस मुहिम में शामिल रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page