*सेंट पाल्स स्कूल की प्राचार्य से 22 लाख की ठगी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी में जाकर लाइक-शेयर टास्क पूरा करने पर मुनाफा देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेंट पाल्स स्कूल की प्राचार्य मनीषा कुलदीप से 22 लाख की ठगी कर ली। प्राचार्य ने मामले की शिकायत रायपुर के सरस्वती नगर थाने में की है।

प्राचार्य मनीषा कुलदीप ने पुलिस को बताया कि, वो भवानी नगर कोटा में रहती है। उन्हें साइबर ठगों ने पहले 20 सितंबर को क्वालिटी टास्क लिंकेज नामक एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। जिसमें लोग ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर इनकम के बारे में बात करते थे।

यह देखकर वह भी तैयार हो गईं। तब इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी में जाकर लाइक-शेयर करने कहा गया और अकाउंट डिटेल लिए गए। पहले उन्हें 150 रुपए और इसके बाद 500 जमा कराने पर 730 रुपए का भुगतान भी किया गया। इसके बाद और बड़ी रकम जमा करने कहा गया।

ठगों की बातों में आकर उन्होंने पहली बार में पांच लाख जमा किया और फिर धीरे–धीरे उन्होंने लोन लेकर और अपने पति और भाई से लेकर 22 लाख 11 हजार रुपए जमा करवा दिए। प्राचार्य के पैसे जमा करने के बाद साइबर ठगों ने पैसा रिफंड नहीं किया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर लगातार पैसे जमा करने का दबाव बनाने लगे।

आरोपियों की इस हरकत से प्राचार्य को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पैसा मांगा। प्राचार्य के पैसे मांगने पर आरोपियों ने ग्रुप में रिप्लाई देना बंद कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों की इस हरकत के बाद पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि ठगों ने कर्नाटक बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बंधन बैंक, केनरा बैंक और किशन कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में पैसे जमा किए है। पुलिस इन खातों की जांच कर रही है।

सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार, प्राचार्य की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील राजधानीवासियों से की है।

साइबर ठगी क्राइम के आकंड़ों के मुताबिक, ठगों और उनके पैटर्न को लेकर पुलिस लगातार जिलेवासियों को जागरूक कर रही है। पुलिस के जागरूकता अभियान के बाद भी ठग लगातार जिलेवासियों को ठग रहे है। पुलिस के मुताबिक साल 2025 में रायपुर जिले में 11 करोड़ से ज्यादा ठगी की मामला सामने आया है।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page