Home / राजधानी / *रायपुर में 200 क्विंटल धान लोड ट्रक जब्त*

*रायपुर में 200 क्विंटल धान लोड ट्रक जब्त*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में जिला प्रशासन की टीम ने अनियमितता मिलने पर 200 क्विंटल धान से लोड ट्रक जब्त किया है। सर्तक ऐप से शिकायत के बाद 12 जनवरी को सेवा सहकारी समिति के सदस्य धरसीवां विकासखंड के ग्राम दोंदेकला पहुंचे थे। जहां जांच के बाद कार्रवाई की गई।

प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति में जांच के दौरान पीडी राइस मील से संबंधित 500 कट्टा धान और परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर राइस मील को सील किया गया।

बता दें कि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में धान उपार्जन केंद्रों, राइस मिलों व समितियों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सर्तक ऐप से मिली शिकायतों का तीन दिनों के अंदर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस तकनीकी व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और तुरंत कार्रवाई संभव हो पाई है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य शासन ने धान खरीदी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सर्तक ऐप लागू किया गया है। इसके माध्यम से धान खरीदी व परिवहन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। जीपीएस तकनीक से वाहनों की ट्रैकिंग और संवेदनशील उपार्जन केंद्रों में कैमरों के जरिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि सर्तक ऐप से प्राप्त शिकायतों पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच की जाएगी। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित राइस मिलों को काली सूची में डालने एवं सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था को किसान हितैषी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page