*रायपुर,,379 दिन बाद रिहा हुए लखमा*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) 379 दिन बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आएंगे। उनकी रिहाई को लेकर जेल के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इस बीच कवासी लखमा की पत्नी बुधरी ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि पति की रिहाई कब होगी सोच-सोच कर वे दुबली-पतली हो गईं। खाना-पीना कम हो गया था। आज अच्छा लग रहा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जुड़े मामलों में उनकी अंतरिम जमानत मंजूर की गई है।

हालांकि, जमानत की शर्तों के तहत लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा, हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान वे छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और अपना वर्तमान पता और मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य होगा।

ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। ED ने रिमांड पर उनसे 7 दिन पूछताछ की थी। इसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। उसके बाद से ही कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

3 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कड़ी फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछा कि ऐसी कौन-सी जांच बची है, जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इस जांच को पूरा करने के लिए कितने समय की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ED से पूछा कि एक तरफ कहते हो कि शराब घोटाले के आरोपियों को बेल नहीं देनी है, दूसरी तरफ कहते हो कि हम जांच कर रहे हैं। तो ऐसी कौन-सी जांच है, जो अभी तक चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने ED को आदेश दिया है कि जांच अधिकारी अपना पर्सनल एफिडेविट दाखिल करें, जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ अभी कौन-सी जांच चल रही है। इस जांच को पूरा करने के लिए कितने समय की जरूरत है।

ED का आरोप है कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वहीं, शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कवासी लखमा के इशारे पर छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। ED का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

ED के वकील सौरभ पांडेय ने कोर्ट में बताया था कि 3 साल शराब घोटाला चला। लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे। इस दौरान 36 महीने में लखमा को 72 करोड़ रुपए मिले। ये राशि उनके बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में लगे।

ED ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। शराब सिंडिकेट के लोगों की जेबों में 2,100 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई भरी गई। नेता, कारोबारी और अधिकारियों ने जमकर अवैध कमाई की।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

 

  • Related Posts

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 292 हज यात्री नागपुर…

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुकमा के ताड़मेटला माओवादी हमले से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपितों को बरी करने के निचली अदालत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    You cannot copy content of this page