Home / छत्तीसगढ़ / *छुईखदान में दिखी सामूहिक विवाह की अनूठी रौनक*

*छुईखदान में दिखी सामूहिक विवाह की अनूठी रौनक*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

छुईखदान। (सियासत दर्पण न्यूज़) नगर में 115 दूल्हों की एक साथ बारात निकली। यहीं नहीं घराती-बराती एक बैंड में थिरकते हुए नजर आए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक विवाह छुईखदान के केकती बाड़ी मैदान में किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि दूल्हों की बारात एक किलोमीटर पैदल चलकर पंडाल तक पहुंची।

एक बैंड-बाजे के साथ निकली इस अनोखी बारात ने पूरे छुईखदान को शादी के रंग में रंग दिया। रास्ते भर लोग इस दृश्य को देखने उमड़ पड़े। हर कोई दूल्हे के तरफ इशारा कर बधाई देते रहे। बरातीयों के स्वागत महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने घराती की भूमिका निभाते हुए बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुल्हनों की सहेलियां बनीं, जिन्होंने विवाह से जुड़ी सभी रस्मों में सक्रिय भूमिका निभाई।

सभी रस्में हुईं खैरागढ़ और छुईखदान विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दुल्हनों के साथ हल्दी, स्वागत और अन्य वैवाहिक रस्में पूरी कराईं, जिससे आयोजन में आत्मीयता और सामाजिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवविवाहित जोड़ों को चेक के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही आवश्यक घरेलू सामान भी सम्मान स्वरूप दिया गया, जिससे दहेज-विहीन विवाह को प्रोत्साहन मिला।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सभी जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब माता पिता को सहयोग मिला आज छेत्र की 115 जोड़ी विवाह के बंधन में बंधे मै सभी जोड़ों को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान इनकी जोड़ी सदैव खुश रखे।

कमजोर परिवारों के लिए सशक्त सहारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार ने नव विवाहित जोड़े को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक सशक्त सहारा है, जो सामाजिक समरसता एवं बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह बहुत अच्छी योजना है, समूह में मिलकर बाजे-गाजे के साथ खुशी भरे माहौल में विवाह सम्पन्न हो रहा है।

सभी वर-वधु को सुखी जीवन के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। कलेक्टर इंद्रजीत कुमार चंद्रावल ने सामूहिक कन्या विवाह योजना में शामिल घराती-बराती का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह महती योजना है।

राज्य सरकार द्वारा सामूहिक कन्या विवाह के लिए 35 हजार रूपए की मदद कन्या के उपहार सामग्री के लिए दी जाती है, जो वधु के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाती है। इसके अलावा एक हजार रुपये परिवहन व्यय के लिए दिए जा रहे हैं। इस प्रकार 36 हजार रुपये की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। उन्होंने नव-दम्पत्तियों को सुखी वैवाहिक जीवन अपनी शुभकामनाएं दी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page