Home / छत्तीसगढ़ / *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

*धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी। (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी शहर से लगे रुद्री रोड स्थित दुलारी नगर के पास गुरुवार सुबह अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते सड़क पर चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में एक छात्र सहित 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे किसी पेड़ या भवन में मधुमक्खियों का छत्ता था। अचानक किसी कारणवश मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और वहां से गुजर रहे लोगों पर टूट पड़ीं। कुछ लोग बाइक और स्कूटी से जा रहे थे, जबकि कई पैदल राहगीर भी इसकी चपेट में आ गए। हमले से बचने के लिए लोग आसपास की दुकानों और घरों में घुस गए।

मधुमक्खियों के हमले में रुद्री निवासी 45 वर्षीय यशवंत सिदार गंभीर रूप से घायल हो गए। पास से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत ओजस्वी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

वहीं गोकुलपुर स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र विहान साहू पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को अस्थायी रूप से खाली कराया गया। लोगों को कुछ समय तक उस मार्ग से न गुजरने की चेतावनी दी गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page