Home / छत्तीसगढ़ / *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

*सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड पर सिरसा गेट प्रीमियम शराब दुकान के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी।

इस दुर्घटना में बाइक सवार मां बेटी की मौत हो गई। मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो साल की बच्ची की मौत इलाज के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में हो गई।

पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी के लिए घटना स्थल सहित आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।

घटना दोपहर करीब दो बजे के आसपास हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पद्मनाभपुर दुर्ग निवासी राकेश दुबे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 सीएन 5190 से रायपुर से पद्मनाभपुर स्थित घर पर लौट रहे थे।

उनके साथ उनकी पत्नी अनीता दुबे(32) और दो साल की बेटी सोनम दुबे भी थी। दोपहर करीब दो बजे के आसपास सिरसा गेट के निकट राकेश दुबे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्‍कर मार दी।

इससे बाइक में पीछे बैठी उनकी पत्नी अनीता दुबे और बेटी सोना दुबे सड़क पर गिर गई। अनीता ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

गंभीर अवस्था में घायल सोनम दुबे को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिलाई लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं राकेश दुबे को मामूली चोट लगना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अम्बर सिंग ने बताया कि घटना स्थल व आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी की जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page