Home / छत्तीसगढ़ / *ठेले से सिलेंडर चोरी, शातिर चोर ने कैश छोड़ गैस ही ले उड़ा*

*ठेले से सिलेंडर चोरी, शातिर चोर ने कैश छोड़ गैस ही ले उड़ा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा।(सियासत दर्पण न्यूज़) घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में बीती रात चोरी की अनोखी घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने नगदी रकम छोड़कर केवल गैस सिलेंडर पार कर दिए। घटना के बाद चौपाटी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि यहां लगभग 60 से अधिक दुकानें संचालित होती हैं, जिनसे कई परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। बीती रात चोरों ने मनोज मंचूरियन और एक अन्य व्यवसायी जगदीश की दुकानों को निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने नगदी रकम को हाथ नहीं लगाया। केवल गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।

घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय व्यवसायी रमेश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत चल रही है। सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं और यदि मिल भी रहे हैं तो ऊंचे दामों पर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। ऐसे में कई दुकानदारों को मजबूरी में अपनी दुकानें बंद करनी पड़ रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page