Home / राजधानी / *रायपुर के सहेली ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

*रायपुर के सहेली ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में 6.50 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी नामजद है, जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम आर्यन शर्मा बताया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स के प्रबंधक ने कोतवाली थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक दुकान में काम करने वाले आर्यन शर्मा ने 2 डायमंड और 1 सोने का टॉप्स चोरी कर फरार हो गया।

नियमित स्टॉक का मिलान करने पर गहनों की कमी सामने आई, जिसके बाद घटना का पता चला। आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। फिलहाल पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

सराफा दुकान में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सदर बाजार इलाके में कई बार कारीगर सोना लेकर फरार हो चुके हैं। हर घटना के बाद कारोबारी कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की मांग दोहराते हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। कारोबारियों की इसी लापरवाही के कारण उन्हें बार-बार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page