*छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। इससे पहले बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, वहीं दो जगह पेड़ गिरे और बिजली के तार टूटने से सप्लाई प्रभावित रही।

प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 19.6°C रिकॉर्ड किया गया।

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page