Home / राजधानी / *रायपुर में पत्नी ने लगाई फांसी, मौत के बाद परिजनों के बीच जमकर मारपीट*

*रायपुर में पत्नी ने लगाई फांसी, मौत के बाद परिजनों के बीच जमकर मारपीट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) संतोषी नगर में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

बच्चे की हरकत से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम इरशाद खान अपनी पत्नी यास्मिन बानो और डेढ़ साल के दो बच्चों के साथ एक शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने खेलते-खेलते मां को लात मार दी। इस पर मां ने बच्चे को डांटा, जिससे दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर यास्मिन ने शादी में जाने से मना कर दिया।

फांसी लगाने की घटना और अस्पताल में हंगामा

लड़के वालों के अनुसार, विवाद के बाद यास्मिन ने नाराज होकर फांसी लगा ली। इरशाद ने उसे फंदे से उतारकर रिंग रोड स्थित नवाकार अस्पताल पहुंचाया और मायके पक्ष को सूचना दी। अस्पताल पहुंचते ही लड़की के परिजनों ने इरशाद पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। कई घंटों तक हंगामा चलता रहा और पुलिस की मौजूदगी में भी तनाव बना रहा।

अगले दिन हुई महिला की मौत

शुक्रवार शाम तक अस्पताल का माहौल गर्म बना रहा। इसी दौरान देर शाम यास्मिन की मौत हो गई। टिकरापारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

पहले भी होते थे विवाद, लगाए गंभीर आरोप

लड़की के परिजनों का आरोप है कि शादी के छह वर्षों के दौरान इरशाद अक्सर यास्मिन के साथ मारपीट करता था। इसकी शिकायत कई बार थाने में भी की गई थी। परिजनों ने यह भी दावा किया कि घटना के दिन भी यास्मिन के साथ मारपीट की गई थी और बाद में उसे फांसी पर लटकाया गया। उन्होंने महिला के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान होने की बात भी कही है।

हमें रात 10 बजे खबर दी गई थी। संतोषी नगर से नवाकार अस्पताल के बीच रास्ते में कई और अस्पताल भी पड़ते हैं। लेकिन इरशाद उसे जानबूझकर करीब ढाई किलोमीटर दूर इस अस्पताल में लेकर आया। उसने पहले भी कई बार मेरी बेटी को पीटा है।

रफीक खान (यास्मिन के पिता)

छोटी सी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी, जिस पर यास्मिन ने फांसी लगा ली। हम तो बस जल्दी से उसे अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाना चाहते थे। लेकिन इसी बीच यास्मिन के घरवाले आ गए और हमारे साथ मारपीट करने लगे।

समा परवीन (इरशाद की मां)

देर शाम महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दीपक मिश्रा (सहायक पुलिस आयुक्त)

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page