Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ बोर्ड: 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद दोबारा आयोजित होगी*

*छत्तीसगढ़ बोर्ड: 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद दोबारा आयोजित होगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) 12वीं के हिंदी का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा को रद कर दी थी। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। उन विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है, जो व्यापमं द्वारा होने वाले प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने दूसरे शहर गए थे। वे अब लौटने लगे हैं। मंडल विद्यार्थियों को फिर से प्रवेश पत्र जारी करेगा।

बता दें कि केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी विद्यार्थी पहले जिन केंद्रों में परीक्षा दिए थे, वहीं फिर से परीक्षा देगे। परीक्षा में प्रदेश के लगभग ढाई लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इधर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की पहले चरण की जांच समाप्त हो चुकी है। अब दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने में देरी होही। पहले मई के पहले सप्ताह में ही नतीजे घोषित कर दिए जाते थे।

परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले हिंदी के प्रश्न पत्र को केंद्रों में पहुंचाया जाएगा। परीक्षा के दो दिन पहले प्रश्न पत्र संबंधित थानों में सुरक्षित पहुंच जाएंगे। बता दें कि 14 मार्च को आयोजित हिंदी की परीक्षा के बाद 15 और 16 मार्च को सेट बी के प्रश्न पत्र लीक होने के दावे इंटरनेट मीडिया पर सामने आए थे। इन आरोपों के सामने आने के बाद माशिमं ने परीक्षा को रद कर दिया था।

माशिमं ने फर्जी फोन काल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन कार्य जारी है। इसी बीच छात्रों और अभिभावकों को ठगों द्वारा निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। मंडल के अनुसार वर्ष 2024 और 2025 में कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों को फर्जी फोन काल आए थे। इन काल्स में पैसे लेकर परीक्षा परिणाम सुधारने का प्रलोभन दिया गया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page