Home / छत्तीसगढ़ / *बिलाईगढ़ में फर्जी दस्तावेज़ से 31 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार*

*बिलाईगढ़ में फर्जी दस्तावेज़ से 31 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भटगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खातों से 31 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने बैंककर्मियों से साठगांठ कर होल्ड खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कराया और रकम निकाल ली। पुलिस के मुताबिक, मामले में मुख्य आरोपित शिवा साहू (रायकोना), पारसनाथ साहू (चकरदा) और सूर्यकांत साहू उर्फ सोनू साहू (मोहतरा-न) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
फर्जी दस्तावेजों से अनहोल्ड कराए खाते

प्रकरण में एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ और सारंगढ़ के बैंक प्रबंधकों ने 25 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने थाना सरसींवा के एक पुराने प्रकरण में होल्ड किए गए खातों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अनहोल्ड कराकर ऋतु साहू के खाते से 21 लाख और शिवा साहू के खाते से करीब 10.34 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में थाना सरसींवा में अपराध क्रमांक 389/2025 और 390/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

40 लाख की सामग्री जब्त

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों को पुलिस ने पतासाजी कर गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इनोवा और सेलेरियो कार, जावा मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन समेत कूटरचित दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिनकी कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय व एसडीओपी विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वीणा यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान साइबर सेल और थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब बैंककर्मियों की संलिप्तता के एंगल पर भी जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page