Home / राजधानी / *IES अफसर के पिता से रायपुर में साइबर ठगी, लाखों का नुकसान*

*IES अफसर के पिता से रायपुर में साइबर ठगी, लाखों का नुकसान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड इंजीनियर से ठगी हुई है। ठगों ने दिल्ली में पोस्टेड IES अफसर बेटे को अरेस्ट करने का झांसा देकर 80 हजार रुपए ले लिए। आरोपियों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर बताकर कॉल किया था।

पुलिस के मुताबिक, डीडी नगर सेक्टर-1 निवासी अपराजिता प्रताप सिंह को 4 अप्रैल को व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसे छुड़ाने के लिए 1 लाख 60 हजार रुपए की मांग की गई। आरोपी ने बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर कैमरे के सामने बैठाकर लगातार दबाव बनाया। जिससे वे घबरा गए और पूरी बात को सच मान बैठे।

घबराहट में बुजुर्ग ने आरोपी के बताए बैंक खाते में तुरंत 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए और बाकी पैसे बाद में देने की बात कही। कुछ समय बाद उन्होंने अपने बेटे से संपर्क किया, तब सच्चाई सामने आई। बेटे ने बताया कि वह सुरक्षित है। किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं हुआ है। इसके बाद बुजुर्ग को अहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि, पीड़ित का बेटा दिल्ली में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) का अधिकारी है। इसलिए ठगों की बातों पर बुजुर्ग ने आसानी से भरोसा कर लिया। शिकायत के बाद डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, इस तरह के कॉल आने पर घबराएं नहीं। सबसे पहले अपने परिजनों से सीधे संपर्क कर सच्चाई जानें। किसी भी अनजान व्यक्ति को पुलिस या अधिकारी बताकर पैसे मांगने पर तुरंत सतर्क हो जाएं।

रिटायर्ड इजीनियर से रायपुर में साइबर ठगी हुई है।

साइबर ठगी से कैसे बचें

घबराएं नहीं, पहले स्थिति की पुष्टि करें
परिजनों से तुरंत संपर्क करें
अनजान कॉल या संदेश पर भरोसा न करें
किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें
संदेह होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें
नजदीकी थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page