Home / राजधानी / *रायपुर में सनसनी: एक दिन में दो चाकूबाजी के मामले*

*रायपुर में सनसनी: एक दिन में दो चाकूबाजी के मामले*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक ही दिन में दो अलग-अलग इलाके में चाकूबाजी की दो घटनाएं हुई हैं। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना सड्डू इलाके की है, जो विधानसभा थाना क्षेत्र में आता है।

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर-शंकरनगर निवासी छवि महानंद (26) अपने दोस्तों के साथ एक परिचित के पास स्कूटी गिरवी रखने गया था। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

जिस पर आरोपियों ने छवि पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सीने, पेट, हाथ और कलाई में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तुरंत मोवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दूसरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। यहां मोबाइल शॉप संचालक गोविंद निचलानी अपनी परिचित युवती के साथ घर लौट रहा था। श्याम नगर स्थित दिव्या होटल के पास नशे में धुत दो बदमाशों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी कर दी।

गोविंद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पहले झूमाझटकी की, फिर चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने और जांघ पर वार कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए गश्त बढ़ाई जा रही है। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page