*रायपुर,,माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद को नमन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में प्रतिमा का किया अनावरण*

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़ 9 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर माँ भारती के वीर सपूत, अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन हर भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और अदम्य वीरता की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा का अमूल्य संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज़ाद जी के आदर्श हमें यह सिखाते हैं कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए ही हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को सिद्ध कर सकते हैं। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि नई पीढ़ी महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *रायपुर,,कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर पश्चिम डीसीपी से की सौजन्य मुलाकात*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर संस्था के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ डीसीपी श्री संदीप पटेल जी से भेंट कर उन्हें…

    *रायपुर में सनसनी: एक दिन में दो चाकूबाजी के मामले*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक ही दिन में दो अलग-अलग इलाके में चाकूबाजी की दो घटनाएं हुई हैं। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर पश्चिम डीसीपी से की सौजन्य मुलाकात*

    *रायपुर,,कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर पश्चिम डीसीपी से की सौजन्य मुलाकात*

    *रायपुर,,माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद को नमन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में प्रतिमा का किया अनावरण*

    *रायपुर,,माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद को नमन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में प्रतिमा का किया अनावरण*

    *रायपुर में सनसनी: एक दिन में दो चाकूबाजी के मामले*

    *रायपुर में सनसनी: एक दिन में दो चाकूबाजी के मामले*

    *IES अफसर के पिता से रायपुर में साइबर ठगी, लाखों का नुकसान*

    *IES अफसर के पिता से रायपुर में साइबर ठगी, लाखों का नुकसान*

    *नशे के सौदागरों पर अब ड्रोन की नजर, पुलिस रखेगी सतत निगरानी*

    *नशे के सौदागरों पर अब ड्रोन की नजर, पुलिस रखेगी सतत निगरानी*

    *रातभर हंगामा: रायपुर के हाइपर क्लब में हुआ बवाल*

    • By SIYASAT
    • April 9, 2026
    • 10 views
    *रातभर हंगामा: रायपुर के हाइपर क्लब में हुआ बवाल*

    You cannot copy content of this page