Home / राजधानी / *रायपुर,,कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर पश्चिम डीसीपी से की सौजन्य मुलाकात*

*रायपुर,,कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर पश्चिम डीसीपी से की सौजन्य मुलाकात*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

संस्था के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ डीसीपी श्री संदीप पटेल जी से भेंट कर उन्हें नवीन पदस्थापना हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन, रायपुर के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने आज रायपुर पश्चिम के डीसीपी श्री संदीप पटेल, आईपीएस से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात रायपुर पश्चिम क्षेत्र में संचालित पुलिस व्यवस्थाओं, समाज में बढ़ते नशे पर प्रभावी नियंत्रण तथा पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से की गई।

संस्था के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ डीसीपी श्री संदीप पटेल जी से भेंट कर उन्हें नवीन पदस्थापना हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर संस्था की ओर से श्री संदीप पटेल जी का श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। संस्था ने आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में रायपुर पश्चिम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा प्राप्त होगी।

 

इस विशेष अवसर पर संस्था की डायरेक्टर श्रीमती सविता गुप्ता, श्रीमती ज्योति शुक्ला, श्रीमती प्रियंका पांडेय, मेंटर श्री अविनाश अग्रवाल, ऑफिस इंचार्ज श्री अशोक कुमार, श्रीमती सिमरन कौर सहित संस्था के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में संस्था द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page