Home / राजधानी / *रायपुर की युवती को लेकर उज्जैन में हंगामा, होटल में रूम बुकिंग विवाद*

*रायपुर की युवती को लेकर उज्जैन में हंगामा, होटल में रूम बुकिंग विवाद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

उज्जैन: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी से एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती को लेकर उज्जैन पहुंचा। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सोहेल शेख, निवासी मोती नगर मस्जिद के सामने, शुक्रवार को बस के जरिए युवती के साथ उज्जैन आया था।
होटल में कमरा मिलने में परेशानी

उज्जैन पहुंचने के बाद सोहेल ने ऋषि नगर स्थित एक होटल में ऑनलाइन कमरा बुक किया था। हालांकि, युवक के साथ हिंदू युवती होने के कारण होटल संचालक ने कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद तीन अन्य होटलों ने भी उन्हें कमरा देने से इंकार कर दिया।
नानाखेड़ा होटल में मिला कमरा

इसके बाद दोनों नानाखेड़ा स्थित एक होटल पहुंचे, जहां उन्हें पांच हजार रुपये में कमरा दिया गया। हालांकि, होटल के रजिस्टर में दोनों की एंट्री दर्ज नहीं की गई थी, जो बाद में विवाद का कारण बना।
सूचना पर पहुंची पुलिस और संगठन

मामले की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन के सदस्य होटल पहुंचे। सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई।
पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, जबकि सोहेल शेख के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page