Home / राजधानी / *पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति: बैंक त्रुटि सुधार की अंतिम तारीख 18 अप्रैल*

*पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति: बैंक त्रुटि सुधार की अंतिम तारीख 18 अप्रैल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत बैंक खाते से जुड़ी त्रुटियों के सुधार के लिए अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। यह योजना कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए लागू है।

जिले के शासकीय और अशासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थानों में पढ़ रहे ऐसे विद्यार्थी, जिनकी छात्रवृत्ति राशि बैंक खाते की समस्या के कारण जमा नहीं हो पाई है, उन्हें यह सुधार करना अनिवार्य है।

अपडेट नहीं होने पर रुकेगा भुगतान

ऐसे विद्यार्थी जिनका बैंक खाता बंद हो चुका है या आधार से लिंक (सीडिंग) नहीं है, वे निर्धारित पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, 18 अप्रैल 2026 तक त्रुटि सुधार नहीं करने की स्थिति में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान रुक सकता है। इसलिए सभी पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर आवश्यक सुधार करने की अपील की गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page