Home / राजधानी / *रायपुर,,जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली का चुनाव अतिशीघ्र*

*रायपुर,,जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली का चुनाव अतिशीघ्र*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन) अध्यक्ष डॉ. सलीम राज.रायपुर शहर की समस्त मस्जिदों में ऐलान के ज़रिए इत्तेला दी कि जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली का कार्यकाल दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो चुका है नये मुतवल्ली का चुनाव वक्फ बोर्ड की निगरानी में कराया जायेगा। जिसके लिये मतदाता सूची का नवनीकरण एवं नये सदस्यों का नाम जोड़ा जायेगा। अतः कार्यालय वक्फ बोर्ड में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक हाजिर होकर अपना आधार कार्ड प्रस्तुत कर नाम जुड़वाये, ताकि पारदर्शीता बनी रहे और अधिक से अधिक मात्रा में शहर के मुस्लिम इस मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें।

 


मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद होती है। जो काफी प्रतिष्ठित मानी जाती है। मतदाता पंजीकरण में रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों के मुस्लिम मतदाता भाग ले सकते हैं, रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड की प्रतिलिपि संलग्न करना अनिवार्य होगा।
राजधानी स्तर पर होने वाले इस जामा मस्जिद हलवाई लाइन के मुतवल्ली चुनाव को शांति पूर्वक और पारदर्शीता के साथ संपन्न कराने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड क्या दिशा निर्देश देता है ये जल्द ही पता चल जाएगा।
इससे पूर्व 25 साल बाद 16 अक्टूबर 2022 को हुए चुनाव में 8676 मुस्लिम मतदाता भाग लिए थे इस चुनाव को वक़्फ बोर्ड ने बहुत ही सफलता पूर्वक सम्पन्न किया था, आशा है इस बार और बेहतर तरीक़े से संपन्न करेगा।
सियासत दर्पण न्यूज़ मुस्लिम समाज के सामाजिक स्तर पर जुड़े सभी वार्डों के प्रतिनिधियों से अपील करता है कि अधिक संख्या में मतदाता रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि शहर के सामाजिक सेवा से जुड़े लोग इस अहम चुनाव का हिस्सा बन सकें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page