Home / राजधानी / *समता कॉलोनी में प्रशासन ने हटाए ठेले और गुमटियां*

*समता कॉलोनी में प्रशासन ने हटाए ठेले और गुमटियां*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के समता कॉलोनी इलाके में सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। जनशिकायत मिलने के बाद निगम जोन-7 की टीम ने श्याम खाटू मंदिर पहुंचमार्ग पर लगे ठेले और गुमटियां हटाकर रास्ता साफ कराया।

निगम कर्मचारियों की मौजूदगी में सड़क के दोनों ओर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को पहले समझाइश दी गई। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। टीम ने मंदिर परिसर के बाहर सड़क घेरकर दुकान लगाने वालों को सख्त हिदायत दी कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें।

नियम नहीं माने तो एक्शन होगा

अधिकारियों ने साफ कहा कि, यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। कार्रवाई के बाद अब मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया गया है, जिससे आवागमन सुगम हो गया है।

महोबा बाजार में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले नगर निगम ने जोन-8 क्षेत्र में महोबा बाजार चौक, टाटीबंध चौक और बिलासपुर मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर करीब 30 अवैध ठेले और गुमटियां हटाई थीं। साथ ही टीन और त्रिपाल से बनी 15 अवैध दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई भी की गई थी।

निगम अधिकारियों ने बताया कि, सड़क किनारे अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी। इसी को देखते हुए अभियान चलाकर रास्ता खाली कराया गया।

अभियान रहेगा जारी

नगर निगम ने साफ किया है कि, शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सामान जब्त करने समेत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page