Home / राजधानी / *दीपक बैज ने कहा- प्रदेश में व्याप्त है जंगलराज*

*दीपक बैज ने कहा- प्रदेश में व्याप्त है जंगलराज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति बन गई है।

बैज ने कहा कि भैरमगढ़ की घटना सिर्फ एक उदाहरण है। दुर्ग, अंबिकापुर और रायपुर समेत कई जगहों पर लगातार रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जो गंभीर विषय है।

भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को उसके ही परिचित ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 11 अप्रैल की रात की बताई जा रही है।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

इलाके में आक्रोश, पुलिस जांच जारी

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page