Home / राजधानी / *1 करोड़ किलो गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*1 करोड़ किलो गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में हाई-क्वालिटी ‘ओजी गांजा’ की सप्लाई करने वाले एक बड़े ड्रग्स सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला मोहित पाल है, जो कुरियर के जरिए रायपुर में नशीले पदार्थ भेजकर नेटवर्क चला रहा था।

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि राजधानी में महंगे और विदेशी क्वालिटी के गांजे की सप्लाई हो रही है, जिसकी कीमत बाजार में 1 करोड़ रुपए प्रति किलो तक बताई जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने इस नेटवर्क को ट्रैक किया और पहले तस्कर फिर सप्लायर को गिरफ्तार किया।

रायपुर में ओजी गांजा बेचने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और शंकर नगर के रहने वाले रितिक पसरिचा (26) को कटोरा तालाब इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 110 ग्राम ओजी गांजा बरामद किया।

रितिक ने पूछताछ के दौरान दिल्ली के मोहित पाल से ओजी गांजा मंगवाने की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद रेड मारकर सप्लायर मोहित पाल को पकड़ा। आरोपी से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामान पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।

पहले जानिए ओशियन ग्रोथ गांजा क्या है?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गांजा ओजी ग्रेड (ओशियन ग्रोथ) का है, यह हाइड्रोपोनिक है और इसे जमीन पर नहीं सिर्फ पानी में उगाया जा सकता है। इसमें मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। पानी में पोषक तत्वों के साथ यह उगता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए प्रति किलो तक है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page