Home / राजधानी / *सस्ते टायर का झांसा, कारोबारी से 2.17 लाख का ठगता*

*सस्ते टायर का झांसा, कारोबारी से 2.17 लाख का ठगता*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक कारोबारी को टायर सस्ते में दिलाने का झांसा देकर 2.17 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई।

पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

कबीर नगर के रहने वाले जोगिंदर पाल सिंह नंदा ने पुलिस को बताया कि टाटीबंध इलाके में उनकी टायर की दुकान है। 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:17 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया।

कॉलर ने खुद को एमआरएफ कंपनी का कर्मचारी बताया और सस्ते दाम में टायर देने की बात कही। सस्ती कीमत सुनकर कारोबारी ने टायर खरीदने में दिलचस्पी दिखाई।

शुरुआत में आरोपी ने पहले एडवांस देने को कहा, लेकिन कारोबारी ने कहा कि पहले माल भेजो। कुछ समय बाद आरोपी ने टायर दुकान पर भिजवा दिए। माल पहुंचने के बाद उसने अपने बताए बैंक खाते में पैसे जमा करने को कहा।

भरोसा होने पर कारोबारी ने सीडीएम (कैश जमा मशीन) से चार बार में कुल 2,17,500 रुपए जमा कर दिए।

राशि HDFC बैंक के ‘अनन्या ट्रेडर्स’ नाम के खाते में जमा की गई। भुगतान के तुरंत बाद जब टायर उतारे जा रहे थे, तब गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि उसके मालिक को अब तक कोई भुगतान नहीं मिला है। यह सुनकर कारोबारी के होश उड़ गए।

जांच में पता चला कि आरोपी ने किसी दूसरे सप्लायर से टायर मंगवाकर दुकान तक भिजवाए थे और खुद अपने फर्जी खाते में पैसे जमा करवा लिए।

बाद में असली सप्लायर भी दुकान पर पहुंच गया और अपने टायर वापस मांगने लगा। विवाद होने पर कारोबारी को टायर वापस करने पड़े, लेकिन जमा की गई रकम ठग के पास ही रह गई।

पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संबंधित खाते जिसमें पैसा ट्रांसफर किया है, उसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page