*रायपुर में 41° पारा, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट जारी*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में गर्मी का असर दिखने लगा है। दोपहर के वक्त सड़क में भीड़ कम दिखने लगी है। यहां पारा 41° पहुंच गया है।

प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 14 अप्रैल से कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है।

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5°C अंबिकापुर में रहा।

मौसम विभाग के अनुसार कल (मंगलवार) भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। किसी तरह की बारिश या चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अगले दो दिनों तक भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा

राजधानी में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलौद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति…

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर से लगे मंदिर हसौद में शुक्रवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page