*मुंबई के युवक को रायपुर में ठगा*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में 35 लाख रुपये की ठगी का मामला हवाला नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।आरोपितों ने बेहद शातिर और फिल्मी तरीके से नोट के सीरियल नंबर का इस्तेमाल कर पूरी वारदात को अंजाम दिया। तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मुंबई के बहिंदर ईस्ट निवासी 20 वर्षीय करण शर्मा अपने सेठ के कहने पर रायपुर आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को नकद लेनदेन के लिए भेजा गया था, जिसे हवाला ट्रांजेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

11 अप्रैल को युवक ने एक अज्ञात मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद उसे वाट्सएप लोकेशन के जरिये कोरम कॉम्प्लेक्स, तेलीबांधा बुलाया गया।

यहां आरोपितों ने पहचान के लिए 20 रुपये के नोट का सीरियल नंबर मिलाया और युवक को 35 लाख रुपये सौंप दिए। रकम मिलने के बाद युवक ने अपने सेठ को सूचना दी, जिस पर उसे आगे दूसरी पार्टी को रकम देने का निर्देश मिला।

इसके बाद आरोपितों ने दूसरा जाल बिछाते हुए दो रुपये के नोट का सीरियल नंबर भेजा और युवक को वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर और करेंसी टावर के पास बुलाया।

वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने वही सीरियल नंबर दिखाकर युवक से 35 लाख रुपये ले लिए और फरार हो गया। बाद में जब युवक ने नोट की फोटो अपने सेठ को भेजी, तो सीरियल नंबर अलग पाया गया और ठगी का राजफाश हुआ। इसके बाद पीड़ित ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलौद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति…

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर से लगे मंदिर हसौद में शुक्रवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page