Home / राजधानी / *OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर ठगी*

*OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपित धीरज कुमार महतो और सुबोध कुमार सिंह को रायपुर पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है। थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपितों को दबोचा।

पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो फरवरी 2026 को ओएलएक्स के माध्यम से कैमरा खरीदने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर विश्वास में लिया और अलग-अलग यूपीआई आईडी के जरिए कुल दो लाख रुपये ठग लिए। रकम मिलते ही आरोपितों ने मोबाइल बंद कर दिया।

पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की। मोबाइल नंबर, बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और फोन-पे ट्रांजेक्शन की गहन जांच से आरोपितों की पहचान हुई। इसके बाद विशेष टीम को बिहार रवाना किया गया, जहां समस्तीपुर में दबिश देकर स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित

धीरज कुमार महतो (38), निवासी यादव टोला, मुसापुर, थाना घटहो, जिला समस्तीपुर (बिहार)।

सुबोध कुमार सिंह (25), निवासी फतेहपुर वाला, थाना मुसरी घरारी, जिला समस्तीपुर (बिहार)।

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ओएलएक्स या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-फरोख्त करते समय सावधानी बरतें। अग्रिम भुगतान से पहले विक्रेता की सत्यता जांच लें और किसी अज्ञात व्यक्ति को यूपीआई या ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page