Home / राजधानी / *रायपुर: वीआईपी-रोड के होटल में सट्टे का भंडाफोड़*

*रायपुर: वीआईपी-रोड के होटल में सट्टे का भंडाफोड़*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल के अंदर बैठकर सट्टा खिलाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, कुछ लोग कमरा बुक कर IPL क्रिकेट मैच में दांव लगा रहे है। बिस्तर में 500 के नोटों की गड्‌डी है। टीवी पर लाइव मैच चल रहा है।

कमरे के अंदर एक युवक बैठा दिख रहा है। युवक के पास आईफोन भी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का मैच चल रहा है। यह मैच 12 अप्रैल को था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो की जांच कर सटोरियों का पता लगाने की बात अफसर कह रहे हैं।

रायपुर बन रह सटोरी जुआरियों का हब

रायपुर सटोरियों और जुआरियों का हब बन रहा है। इससे पहले भी कमिश्नरेट के अधिकारी आईडी और ऑनलाइन साइट्स की मदद से सट्‌टा खिलाने वाले कई आरोपियों को पकड़ चुके है।

दो दिन पहले ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत को भी ऑनलाइन सट्‌टा खिलाते हुए पकड़ा था। इससे पहले गंज, न्यू राजेंद्र नगर, कबीर नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कई सटोरियों को पकड़कर लाखों रुपए कैश और आईडी बरामद की गई थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page