Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ में ट्रेन लेट, यात्री परेशान*

*छत्तीसगढ़ में ट्रेन लेट, यात्री परेशान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। कई प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस और रक्सौल स्पेशल ने यात्रियों को सबसे ज्यादा छकाया, जो करीब पांच से छह घंटे की देरी से रायपुर पहुंचीं। वहीं लंबी दूरी की आजाद हिंद एक्सप्रेस और दक्षिण की ओर जाने वाली चार्लापाली समर स्पेशल भी घंटों पीछे चल रही थीं।

यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

ट्रेनों के घंटों लेट होने से रायपुर और भाटापारा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए यह देरी काफी कष्टदायक रही। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि अनावश्यक चेन पुलिंग न करें, क्योंकि यह न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि हजारों लोगों की यात्रा में बाधा उत्पन्न करता है।
घंटों की देरी से पहुंचीं ये प्रमुख ट्रेनें

डाउन लाइन की कई प्रमुख ट्रेनें आज निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गीतांजलि एक्सप्रेस रात 2:40 बजे के बजाय सुबह 5 बजे पहुंचेगी, जबकि चार्लापाली समर स्पेशल सुबह 9:43 के बजाय दोपहर 2:30 बजे आएगी। आजाद हिंद एक्सप्रेस और गांधीधाम सुपरफास्ट भी निर्धारित समय से घंटों लेट हैं। इसके अलावा हावड़ा-मुंबई, ज्ञानेश्वरी और पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस भी देरी से पहुंचेंगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page