*कोंडागांव में सगे भाई-बहन की मौत, पेट दर्द और दस्त की शिकायत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर तहसील के ग्राम पंचायत किबड़ा में दो सगे भाई-बहन की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना रविवार सुबह की है, जब कलेश्वरी शोरी (17), चैतन शोरी (14) और कुमारी चिंता शोरी (12) को अचानक पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई।

परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन कोई राहत न मिलने पर जिला अस्पताल कोंडागांव ले जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान छोटी बहन चिंता की हालत में सुधार होने पर उसे घर पर छोड़ दिया गया, जबकि कलेश्वरी और चैतन को इलाज के लिए ले जाया गया।

रास्ते में ग्राम बड़बतर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने का प्रयास किया गया, जहां डॉक्टरों ने कलेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका शव घर भेज दिया गया। चैतन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटों बाद उसकी भी मौत हो गई। महज चार घंटे के भीतर दो भाई-बहन की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page