Home / राजधानी / *रायपुर में 234 किलो गांजा समेत नशे का सामान नष्ट*

*रायपुर में 234 किलो गांजा समेत नशे का सामान नष्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए 234 किलो गांजा, 326 प्रतिबंधित टैबलेट और 12 ग्राम MDMA को नष्ट कर दिया। सिलतरा स्थित जायसवाल निको प्लांट के फर्नेस में इन मादक पदार्थों को जलाया गया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और न्यायालय के आदेश के तहत की गई।

पुलिस के मुताबिक, रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग थानों में दर्ज एनडीपीएस के मामलों में ये मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। जब्त सामग्री के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी बनाई गई थी। कमेटी की निगरानी में शासन के दिशा-निर्देशों और पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए पूरी कार्रवाई की गई।

पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव, उपायुक्त आबकारी डॉ. प्रवीण वर्मा और संबंधित थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page