*ई-ऑफिस से परिलक्षित हो रही है श्रेष्ठ कार्य संस्कृति*

मंत्रालय में ई-ऑफिस एवं बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए श्रेष्ठ कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों को ई-ऑफिस पर श्रेष्ठ कार्य करने एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्य सचिव ने कहा है कि मंत्रालय में सभी अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस पर बढ़-चढ़कर काम कर रहें हैं। इससे अच्छी कार्य संस्कृति परिलक्षित हो रही है, वहीं पर अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें हैं। इससे मंत्रालय में समयबद्धता में सुधार आया है।
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा है कि वे समय पर मंत्रालय में उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएं, जिससे आगामी दिनों में शत् प्रतिशत समयबद्धता देखी जा सकेगी। मुख्य सचिव ने मंत्रालय में ई-फाईल सिस्टम के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण की आवश्यकता बतायी। अतः उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कर्मचारियों-अधिकारियों को ट्रेनिंग की आवश्यकता है, उन्हें एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय में विभिन्न श्रेणीयों में ई-ऑफिस, बायोमेट्रिक उपस्थिति और ई-फाईल प्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इसमें संयुक्त सचिव स्तर के आदिवासी विकास विभाग के प्रथम स्थान पर संयुक्त सचिव श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत, दूसरे स्थान पर लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री सत्यनारायण श्रीवास्तव, तीसरे स्थान पर आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री अनुपम त्रिवेद्वी को सम्मानित किया गया। उप सचिव स्तर के अधिकारियों में प्रथम स्थान पर जीएडी के श्री किशोर कुमार भूआर्य, दूसरे स्थान पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के श्री दुर्देशी राम सोनटापर, तीसरे स्थान पर गृह विभाग के श्रीकांत वर्मा को सम्मानित किया गया।
अवर सचिव स्तर के अधिकारियों में प्रथम स्थान पर जीएडी के श्री कैलाश कुमार नेताम रहें। द्वितीय स्थान पर वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के श्री एम.एल.पवार, तृतीय स्थान पर गृह विभाग के पूरन लाल साहू रहे। अनुभाग स्तर के अधिकारियों में प्रथम स्थान पर जीएडी के श्री नंदकुमार मेश्राम, दूसरे स्थान पर वित्त विभाग के श्री आशीष कुमार शर्मा, तीसरे स्थान पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के श्री मणिराम रात्रे रहे। सहायक अनुभाग अधिकारी स्तर के अधिकारियों में प्रथम स्थान पर मुख्यमंत्री सचिवालय के श्री सूरज कुमार देवांगन रहे। वरिष्ठ सचिवालय सहायक स्तर पर प्रथम स्थान पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री श्यामलाल साहू और दूसरे स्थान पर महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री दौलत राम वर्मा रहे।
कनिष्ठ सचिवालय सहायक स्तर पर प्रथम स्थान पर जीएडी के श्री रामकुमार सिंह, दूसरे स्थान पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के श्री प्रमोद कुमार, तीसरे स्थान पर जीएडी के श्री सुरेन्द्र कुमार रहे। डाटा एंट्री ऑपरेटर में प्रथम स्थान पर वन विभाग (तकनीकी शाखा) की माया देवांगन, द्वितीय स्थान पर सचिवालय (तकनीकी) के श्री दीपेश कुमार साहू और तृतीय स्थान पर स्कूल शिक्षा विभाग के श्री ललित साहू को सम्मानित किया गया।
बायोमेट्रिक अटेंडेंश के लिए समयबद्धता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुभाग अधिकारी श्री अशीष कुमार अग्रवाल, उप सचिव श्रीमती क्लेमेन्टीना लकड़ा, सहायक अनुभाग अधिकारी सुश्री कांती सूर्यवंशी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्री मुकेश राम प्रधान, सहायक अनुभाग अधिकारी श्री पवन कुमार साहू, अवर सचिव श्री राजीव कुमार झाड़े, अनुभाग अधिकारी श्री राजेश कुमार जैन, वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री राजेश कुमार टोप्पो, सहायक अनुभाग अधिकारी श्री शार्दूल पटेल, वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री सूरज कुमार साहू, वरिष्ठ सचिवालय सहायक तारा कुजूर, सहायक अनुभाग अधिकारी श्री विनोद कुमार अथंकर को मुख्य सचिव ने सम्मानित किया।
इसी तरह से ई-ऑफिस पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विभागों में प्रथम स्थान पर गृह विभाग, दूसरे स्थान पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, तीसरे स्थान पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग को सम्मानित किया गया है।

  • Related Posts

    *रायपुर संभाग से 242 एवं बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ की खबर हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण रायपुर संभाग से 242 एवं बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे…

    *रील न देखने पर हुआ खौफनाक कत्ल, पत्नी-बेटियों ने उठाया खौफनाक बदला*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां पहले दुर्घटना मानी जा रही मौत अब हत्या निकली। डीडी नगर थाना क्षेत्र में विपणन संघ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सख्ती: अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस, बायोमैट्रिक से ही मिलेगा वेतन*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सख्ती: अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस, बायोमैट्रिक से ही मिलेगा वेतन*

    *चार साल के मासूम पर बेरहमी: 17 गहरे जख्म, इलाके में दहशत*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2026
    • 2 views
    *चार साल के मासूम पर बेरहमी: 17 गहरे जख्म, इलाके में दहशत*

    *नई दिल्ली काले कानून के विरोध व पेंशन बहाली हेतु पूर्व अर्धसैनिक पैरामिलिट्री वीरांगनाएं फिर से 6 मई को जंतर मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 9 views
    *नई दिल्ली काले कानून के विरोध व पेंशन बहाली हेतु पूर्व अर्धसैनिक पैरामिलिट्री वीरांगनाएं फिर से 6 मई को जंतर मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन*

    *ईद मिलन समारोह सभी धर्म के लोग हुए उपस्थित,,250 नन्हे रोजदार बच्चों को इनामात से नवाजा गया*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 5 views
    *ईद मिलन समारोह सभी धर्म के लोग हुए उपस्थित,,250 नन्हे रोजदार बच्चों को इनामात से नवाजा गया*

    *रायपुर संभाग से 242 एवं बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 3 views
    *रायपुर संभाग से 242 एवं बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत*

    *रील न देखने पर हुआ खौफनाक कत्ल, पत्नी-बेटियों ने उठाया खौफनाक बदला*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 5 views
    *रील न देखने पर हुआ खौफनाक कत्ल, पत्नी-बेटियों ने उठाया खौफनाक बदला*

    You cannot copy content of this page