Home / राजधानी / *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

*बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि, बाबू खेमानी के जरिए शहर के कई बड़े कारोबारी और रसूखदार लोग सट्टा खेल रहे थे। पुलिस को खेमानी के मोबाइल से स्थायी ग्राहकों की लंबी सूची मिली है, जिसमें कई प्रभावशाली नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बाबू खेमानी ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में ‘आईडी ऑनर’ की भूमिका निभा रहा था। वह अलग-अलग नामों से सट्टा खेलने के लिए कई आईडी उपलब्ध कराता था। IPL मैचों के दौरान खेमानी ‘प्रिडिक्शन’ और टिप्स के नाम पर लोगों को टेलीग्राम लिंक में जोड़ता। यही से लोगों को सट्टा नेटवर्क में एंट्री मिलती थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क लंबे समय से एक्टिव था और इसमें करोड़ों का लेन-देन हो रहा था। क्राइम ब्रांच ने बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं उसके भाई करण खेमानी की तलाश जारी है, जो इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

रवि भवन के कारोबारी भी लगाते थे दांव

पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबू खेमानी के मोबाइल जांच में रवि भवन के कई कारोबारियों की कुंडली सामने आई है। रवि भवन के कारोबारी सट्‌टा खेलने और खिलाने के सिंडिकेट में शामिल है। जिन कारोबारियों का नाम सामने आया है, वो कवर और मोबाइल कारोबार के बड़े नाम है। अफसरों का कहना है कि, आने वाले दिनों में पुलिस इन लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी।

वसूली के लिए धमकी और दबाव का खेल

जांच में यह भी खुलासा हुcआ है कि सट्टे की रकम वसूलने के लिए बाबू और उसके साथियों ने अलग से लोगों को लगा रखा था। पैसे नहीं देने वालों को धमकाया जाता था और कई मामलों में बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों से सट्टे के पैसे के बदले सोने के जेवर तक ले लिए गए।
सोशल मीडिया का करता था इस्तेमाल

बाबू खेमानी खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पेश करता था। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर ग्राहकों पर दबाव बनाता था।

पैसे नहीं चुकाने वालों को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी देता था। फिलहाल, पुलिस आईडी लेने वाले ग्राहकों की भी जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की कुंडली तैयार की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page