*ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

3

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में अधेड़ व्यक्ति की लाश PWD ब्रिज के नीचे ग्रिल में फंसी मिली। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान परशुराम नगर निवासी जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर अजहरूद्दीन ने बताया कि सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे ग्रिल में एक अधेड़ का शव फंसा होने की सूचना मिली थी।

मॉर्निंग वॉक पर निकला था

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान की गई। मृतक परशुराम नगर का निवासी था और रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

परशुराम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page