Home / राजधानी / *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

*हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के तेलीबांधा इलाके में प्लाईवुड कर्मी से 35 लाख रुपए की हाई-प्रोफाइल ठगी करने वाले आरोपी छह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों के फुटेज और मोबाइल नंबर पुलिस के पास होने के बावजूद अब तक उनका सुराग नहीं लग पाया है।

बताया जा रहा है कि हवाला के जरिए पैसा देने वाले कर्मी को इनकम टैक्स अधिकारियों के हवाले कर पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। वहीं रायपुर पुलिस के अधिकारी आरोपियों की तलाश और जांच जारी होने की बात कह रहे हैं।

13 अप्रैल को रायपुर के तेलीबांधा इलाके में मुंबई निवासी प्लाईवुड कर्मी करण शर्मा से ठगों ने वारदात को अंजाम दिया। करण शर्मा को रायपुर में हवाला के माध्यम से पैसा मिला था।

यह रकम किसी अन्य व्यक्ति को देनी थी, लेकिन ठगों ने फर्जी आधा नोट दिखाकर प्लाईवुड कर्मी से पैसे ले लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने 13 अप्रैल को ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने 14 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की।

दो आरोपी पहुंचे थे पैसे लेने

पुलिस जांच में पता चला है कि करण शर्मा के पास पैसे लेने दो आरोपी पहुंचे थे। इन लोगों ने वारदात से पहले जगह की रेकी भी की थी, ताकि आसानी से ठगी कर सकें। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सिर्फ दो नहीं, बल्कि इससे ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। क्योंकि घटना को अंजाम देने में कुछ आरोपी दूसरे राज्यों के भी बताए जा रहे हैं।

रायपुर में हवाले का सिंडिकेट पूर्व में भी खुल चुका

करण शर्मा से ठगी के मामले में हवाला सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रायपुर में हवाला से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दूसरे राज्यों के कई आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारियों को सौंपा है।

रायपुर में हवाला का बड़ा नेटवर्क होने की बात सामने आती रही है। पुलिस को इसकी जानकारी भी है, लेकिन अब तक स्थानीय कारोबारियों के खिलाफ इस मामले में कोई बड़ी और ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा ने आरोपियों की तलाश और मामले की जांच जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page