Home / राजधानी / *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

*ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्षित मोटवानी, लकी पाहुजा और हनी गंगवानी के रूप में हुई है। मौके से मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और सट्टे से जुड़ी अन्य सामग्री जब्त की गई है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि, आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर और ऐप्स का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपियों के बारे में खुलासा जल्द रायपुर पुलिस के अधिकारी करेंगे।

एसीसीयू की टीम को काफी समय से इस इलाके में ऑनलाइन सट्टा संचालन की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता जानकारी मिलने पर कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page