Home / छत्तीसगढ़ / *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

*शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक कपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश अलग-अलग फंदे पर लटकते मिली है। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उनका अफेयर चल रहा था। 4 साल पहले वे अपने परिवार को छोड़कर भाग गए और दूसरी शादी कर ली। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है।

रामलाल चंद्रवंशी (34) और रीना चंद्रवंशी (29) शादी के बाद रायपुर में रहने लगे थे। 1 महीने पहले ही अपने गांव लौटे थे और अलग घर लेकर रह रहे थे। 19 अप्रैल को दोनों की लाश रस्सी के फंदे पर लटकती मिली। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक तंगी के कारण कपल ने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page