Home / राजधानी / *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

*रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

देश के प्रत्येक लोगों को लाईन में लगाकर चालाकी से उनकी मेहनत की कमाई चुरा रही मोदी सरकार – विकास उपाध्याय

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ (छत्तीसगढ़) पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने आम जनता पर लगातार आ रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुये मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि देश के लोगों को कतार में लगवाये रखना मोदी सरकार की चालाकी है, वे देश की जनता को आफत, मुसीबत में उलझाये रखना चाहते हैं ताकि देश के लोग मोदी सरकार की जुमलेबाजी को न समझ पाये। उपाध्याय ने बताया कि मोदी सरकार देश की जनता को लाईन में सिर्फ देश के लोगों की मेहनत की कमाई चुराने के लिये कर रही है। पहले तो देश में लोगों का आधार कार्ड बनवाने के लिये उन्हें लाईन में लगवाये, फिर आधार में पेन कार्ड लिंक करवाने के लिये लोगों को लाईन में लगने मजबूर किया गया, उसके बाद पेन और आधार को बैंक से लिंक करवाने लाईन लगवाया गया, फिर देश में नोट बंदी करवाकर बैंक में नोट जमा करने लोगों को लाईन में खड़ा कर दिया, उसके पश्चात् जीएसटी के लिये लोगों की लाईन लगाई गई, उसके बाद आरटीओ अंतर्गत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिये लाईन लगवाने मोदी सरकार ने फिर लोगों को परेशान किया, फिर बैंक केवायसी, आधार केवायसी के लिये लोगों की लंबी लाईन देश में लगवाई, गैस सिलेण्डर के लिये लाईन, राशन दुकानों में लाईन, और तो और देश में राहुल गांधी जी के वोट चोरी खुलासे के बाद एसआईआर के लिये लोगों को लाईन में लगने मजबूर किया गया। और अब देश में आर्थिक संकट को लेकर लोगों को डरा-डरा कर उन्हें पेट्रोल-डीजल के लिये कतार में लगाये रखी है। उपाध्याय ने कहा कि जनता को इन 12 सालों में केवल लाईन में लगवाने का काम मोदी सरकार ने किया है, लगातार जनता को मुसीबतों में ढकेलने का काम कर रही है साथ ही देश में महंगाई बढ़ाकर लोगों की मेहनत की कमाई भी वसूलने का काम कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page