Home / राजधानी / *रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

*रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से हुई लूट और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा है कि आम लोगों के मामलों में भी इसी तरह सतर्कता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसी बीच रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले चार महीनों में हुई लूट के मामले और आरोपियों की गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की है। पुलिस अधिकारियों की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रायपुर में 4 चार महीनों में लूट और झपटमारी की कुल 24 घटनाएं हुई हैं।

इनमें से 20 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सोने की चेन, नकदी, बाइक समेत लाखों रुपए का सामान भी बरामद किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी में चेन स्नैचिंग का कोई मामला सामने नहीं आया। वहीं फरवरी में 3, मार्च में 1 और अप्रैल में 5 वारदातें दर्ज की गईं। इस तरह चार महीनों में चेन स्नैचिंग के कुल 9 मामले दर्ज हुए।

वहीं, पर्स झपटमारी के मार्च और अप्रैल में 2-2 मामले सामने आए। मोबाइल चोरी और मोबाइल झपटमारी के जनवरी और फरवरी में 3-3, मार्च में 1 और अप्रैल में 4 मामले दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, तेलीबांधा, गंज, सिविल लाइन, खम्हारडीह, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र झपटमारी की घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। कई मामलों में बाइक सवार बदमाश राह चलते लोगों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

रायपुर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से अधिकांश मामलों को सुलझा लिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page