*रायपुर में डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने आरोपी को दबोचा*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महिला डॉक्टर से लूट की वारदात सामने आई। जिम से घर लौट रही डॉक्टर के गले से युवक ने सोने की चेन छीन ली और भागने लगा। डॉक्टर के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और दौड़ाकर पकड़ लिया।

इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम रेहान साहू है, जबकि पीड़ित महिला डॉक्टर का नाम कृतिका यदु बताया गया है। घटना और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि सिविल लाइन पुलिस ने की है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार घटना एसबीआई बैंक के रीजनल ऑफिस के बाजू वाली गली की है। पीड़ित महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित बैरन बाजार इलाके में रहती हैं।

मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह जिम से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और भागने लगा।

डॉक्टर ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रेहान साहू बताया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, छीनी गई चेन में डायमंड का लॉकेट भी लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन बरामद कर ली है, लेकिन डायमंड लॉकेट अब तक नहीं मिल पाया है।

डॉक्टर ने बताया कि चेन और लॉकेट की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी रेहान साहू के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर के चूनाभट्टी में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई…

    *रायपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गोबरानवापारा क्षेत्र में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर के चूनाभट्टी में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी*

    *रायपुर के चूनाभट्टी में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी*

    *रायपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त*

    *रायपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त*

    *रायपुर में डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने आरोपी को दबोचा*

    *रायपुर में डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने आरोपी को दबोचा*

    *अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी ‘RJ बस्तर’, कान्स में मिली बड़ी सफलता*

    *अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी ‘RJ बस्तर’, कान्स में मिली बड़ी सफलता*

    *छत्तीसगढ़ में पारा होगा और हाई, 5 दिन तक लू का खतरा*

    *छत्तीसगढ़ में पारा होगा और हाई, 5 दिन तक लू का खतरा*

    *12वीं परीक्षा पेपर लीक केस में गिरफ्तारी, PTI ने कबूला सौदे का राज*

    *12वीं परीक्षा पेपर लीक केस में गिरफ्तारी, PTI ने कबूला सौदे का राज*

    You cannot copy content of this page