*रायपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गोबरानवापारा क्षेत्र में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीनों को जब्त कर सीलबंद कर दिया।

खनिज विभाग के उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर विभागीय टीम लगातार गश्त और जांच कर रही है। जांच के दौरान गोबरानवापारा तहसील के नवागांव, जौंदा, जौंदी और डगनिया गांवों में बिना अनुमति के रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

अवैध भंडारण पर विभाग ने की जब्ती

जांच में अनिल कुमार साहू, गोविंद साहू, ईश्वर पटेल, प्रताप सेन, त्रिलोकी साहू, अजय साहू और मनीष ठाकुर ने महानदी से रेत लाकर अवैध भंडारण करना सामने आया। खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत अवैध रेत जब्त कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया है।

स्वीकृत क्षेत्र के बाहर हो रहा था उत्खनन

खनिज अमले की जांच में ग्राम लखना रेत खदान में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर और पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कर दो चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते हुए दोनों मशीनों को मौके पर ही सीलबंद किया गया और उत्खनन कार्य तत्काल बंद कराया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को अवैध खनन पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर के चूनाभट्टी में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई…

    *रायपुर में डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने आरोपी को दबोचा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महिला डॉक्टर से लूट की वारदात सामने आई। जिम से घर लौट रही डॉक्टर के गले से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर के चूनाभट्टी में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी*

    *रायपुर के चूनाभट्टी में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी*

    *रायपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त*

    *रायपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त*

    *रायपुर में डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने आरोपी को दबोचा*

    *रायपुर में डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने आरोपी को दबोचा*

    *अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी ‘RJ बस्तर’, कान्स में मिली बड़ी सफलता*

    *अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी ‘RJ बस्तर’, कान्स में मिली बड़ी सफलता*

    *छत्तीसगढ़ में पारा होगा और हाई, 5 दिन तक लू का खतरा*

    *छत्तीसगढ़ में पारा होगा और हाई, 5 दिन तक लू का खतरा*

    *12वीं परीक्षा पेपर लीक केस में गिरफ्तारी, PTI ने कबूला सौदे का राज*

    *12वीं परीक्षा पेपर लीक केस में गिरफ्तारी, PTI ने कबूला सौदे का राज*

    You cannot copy content of this page