Home / राजधानी / *’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

*’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

’सुशासन तिहार के समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण’

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर बच्चों एवं महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में नन्हे बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर शेवांशी चक्रधारी, राध्या यादव, हिमांशी निषाद, कान्हा सेन एवं अहान बंजारे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने स्वस्थ बच्चों से भी मुलाकात की। इनमें रुपेश पटेल, चंचल पटेल, प्रींसू चक्रधारी, हार्दिक बंजारे एवं लोककाव्या खांडे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी लेते हुए अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पोषण एवं देखभाल के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में श्रीमती संतोषी निषाद, श्रीमती पूर्णिमा परेल, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती जयंती बंजारे एवं श्रीमती रूखमणी पाल शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है, ताकि बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page