Home / राजधानी / *रायपुर,MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन,आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन,,सुरभि जैन की रिपोर्ट*

*रायपुर,MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन,आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन,,सुरभि जैन की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर से सुरभि जैन की रिपोर्

रायपुर में पहली बार MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन, श्रीलंका समेत 120 फाइटर्स लेंगे हिस्सा

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर में पहली बार आयोजित हो रहे इंटरनेशनल MMA केज फाइटिंग इवेंट में देशभर के 120 और श्रीलंका के 6 फाइटर्स हिस्सा ले रहे हैं।अंबेडकर भवन सिविल लाइन रायपुर में होगा मुकाबलों का आयोजन

राजधानी रायपुर में पहली बार प्रोफेशनल MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) केज फाइटिंग का भव्य आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे इस बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में देशभर से करीब 120 फाइटर्स हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस प्रतियोगिता को पहचान मिल रही है, क्योंकि श्रीलंका से 6 फाइटर्स रायपुर पहुंचे हैं।

रायपुर के सिविल लाइन स्थित अंबेडकर भवन में “वाइल्ड वूल्फ केज फाइट्स” का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार छत्तीसगढ़ में इतने बड़े स्तर पर MMA मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अलग-अलग वेट कैटेगरी में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता में प्रोफेशनल MMA फाइट्स के साथ विभिन्न वेट कैटेगरी में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे फाइटर्स अपनी ताकत, फिटनेस और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। फाइटर्स में इस प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

श्रीलंका के फाइटर्स बढ़ाएंगे रोमांच

इस इंटरनेशनल लेवल इवेंट में श्रीलंका से आए 6 फाइटर्स भी हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने वाले हैं। विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता का स्तर और आकर्षण दोनों बढ़ गया है।

आज होगा ग्रैंड फिनाले

दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ आज शाम 6 बजे होगा। वहीं आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि यह इवेंट छत्तीसगढ़ में MMA और कॉम्बैट स्पोर्ट्स को नई पहचान

केज फाइटिंग में हिस्सा लेने देश-विदेश से रायपुर पहुंचे खिलाड़ी,,नागपुर से 50 खिलाड़ी पहुंचे

महाराष्ट्र के नागपुर से आए फाइटर अरहान खान ने बताया कि MMA यानी मिक्स मार्शल आर्ट में स्ट्राइकिंग और रेसलिंग का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे कठिन खेलों में गिना जाता है और इसमें काफी मेहनत और ट्रेनिंग की जरूरत होती है. नागपुर से करीब 50 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं.

यह फाइट cage (पिंजरे) में देखने को मिलती है. इंडिया के लिए यह एक डेवलपिंग स्पोर्ट्स है. इस गेम में इंडिया से भी बड़े-बड़े फाइटर निकलकर आ रहे हैं. इस खेल को अच्छा सपोर्ट भी मिल रहा है. MMA CAGE का यह 12वां सीजन है- अरहान खान, फाइटर

फाइटिंग चैंपियनशिप रायपुर के खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच

रायपुर के खिलाड़ी अभिषेक मेनन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह का बड़ा MMA आयोजन पहली बार हो रहा है. अब तक खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था, जिससे खर्च और थकान दोनों बढ़ जाते थे. उन्होंने बताया कि वे पिछले 5 साल से इस खेल से जुड़े हैं और 6 बार नेशनल गेम खेल चुके हैं, जिसमें 2 गोल्ड मेडल भी जीते हैं.

फाइटर लोगों के साथ दिक्कत यह होती है कि ट्रैवल करते-करते बहुत ज्यादा थक जाते हैं तो ऐसी स्थिति में फाइट कैसे कर पाएंगे. ऐसे में हमारी रायपुर में यह गेम पहली बार में हो रहा है तो अच्छा लग रहा है.- अभिषेक मेनन, फाइटर, रायपुर

इस चैंपियनशिप में भारत के साथ दूसरे देश के भी फाइटर पहुंचे क्या होता है MMA? MMA यानी Mixed Martial Arts एक फाइटिंग स्पोर्ट है, जिसमें बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो और कराटे जैसी कई मार्शल आर्ट तकनीकों का मिश्रण होता है. फाइट cage के अंदर खेली जाती है और इसमें खिलाड़ियों को तीन-तीन मिनट के राउंड खेलने होते हैं.

खिलाड़ियों की सुरक्षा के खास इंतजाम

चैंपियनशिप के आयोजक हरदीप चोपरा ने बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम, एंबुलेंस, सर्टिफाइड जज और रेफरी की व्यवस्था की गई है. फाइट शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों की मेडिकल जांच भी की जा रही है.

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का मकसद छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बड़ा प्लेटफॉर्म देना है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page